Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- जनहित के मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: इन्दर पाल आर्य

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, लालकुआँ विधानसभा की जनसमस्याओं, अनुसूचित जाति समाज से जुड़े मुद्दों तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, जर्जर सड़कों, पेयजल संकट और कानून-व्यवस्था जैसी समस्याओं से जूझ रही है, जबकि सरकार इनके समाधान में विफल रही है। उन्होंने कहा कि लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में पहली ही बारिश ने विकास कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल दी है और कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

इन्दर पाल आर्य ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों की रक्षा, युवाओं को रोजगार, शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना कांग्रेस की प्राथमिकता है। समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती से उठाया जाएगा।

प्रदेश सचिव (सोशल मीडिया) विनोद कुमार पिन्नू ने महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मामलों में जनता निष्पक्ष और पारदर्शी न्याय की अपेक्षा रखती है। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ समयबद्ध एवं कठोर कार्रवाई की मांग की।

प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग राजपाल ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के लिए संचालित कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय केवल घोषणाओं से नहीं बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाले कार्यों से स्थापित होता है।

जिला महासचिव एवं कार्यक्रम संयोजक तारा चंद्र आर्य ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और उससे जुड़े किसी भी आर्थिक या प्रशासनिक मामले में यदि अनियमितताओं के आरोप सामने आते हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा लालकुआँ विधानसभा में जनसंपर्क अभियान तेज करने पर भी सहमति बनी। कार्यकर्ताओं ने सड़क, पेयजल, बेरोजगारी, अनुसूचित जाति समाज के अधिकार, महिलाओं की सुरक्षा और जनहित के अन्य मुद्दों को लेकर व्यापक जनआंदोलन चलाने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रदेश सचिव (सोशल मीडिया) विनोद कुमार पिन्नू, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग राजपाल, जिला महासचिव तारा चंद्र आर्य, दीवान राम, पवन आर्या, रामकृष्ण प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, कमला देवी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823