Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआँ/बिन्दुखत्ता:- जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने किसानों को आत्मनिर्भर कृषि का दिया संदेश……

लालकुआँ में जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, किसानों को आत्मनिर्भर कृषि का दिया संदेश

लालकुआँ। लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के द्वितीय दिवस प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को बिंदुखाता स्थित स्वयंवर बैंक्वेट हॉल (पुराना बिंदुखेड़ा) में जैविक एवं प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र के किसानों, युवाओं तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्तमान समय में रासायनिक खेती के बढ़ते दुष्प्रभावों को देखते हुए किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से भूमि की उर्वरा शक्ति संरक्षित रहती है, उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ती है तथा मानव स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि का प्रभावी माध्यम बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल:- दिव्य एवं भव्य होगा हरेला मेला: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की उच्च स्तरीय बैठक, देखें अपडेट

उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग के साथ आत्मनिर्भर कृषि मॉडल अपनाने का आह्वान किया। कार्यशाला में जैविक खेती के विभिन्न पहलुओं, नवाचारों तथा कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- मुख्यमंत्री धामी के सफल पांच वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने दी बधाई

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश खुल्बे, मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का, मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, जिला मंत्री प्रकाश आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन सिंह चुफाल, भाजयुमो जिला कार्यालय मंत्री मनीष बोरा, विजय जोशी, पप्पू कोश्यारी, विनोद भट्ट, नरेंद्र सिंह मेहरा, जगदीश पंत, राकेश जोशी, रमेश कुन्याल, अभिषेक शर्मा, सोनू पांडे, हरेंद्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- पूर्व CM व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनकल्याण से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823