wh लालकुआं/हल्दूचौड़। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोहित दुम्का के आवास से शुरू हुआ “एक पेड़ मां के नाम” का अभियान - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं/हल्दूचौड़। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोहित दुम्का के आवास से शुरू हुआ “एक पेड़ मां के नाम” का अभियान - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं/हल्दूचौड़। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोहित दुम्का के आवास से शुरू हुआ “एक पेड़ मां के नाम” का अभियान

लालकुआं/हल्दूचौड़। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोहित दुम्का के आवास से शुरू हुआ “एक पेड़ मां के नाम” का अभियान

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम” का अभियान जगह-जगह पर शुरू हो चुका है इसी क्रम में हल्दुचौड़ क्षेत्र में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय दुम्का उर्फ रोहित के आवास से क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” पौधारोपित कर अभियान शुरू किया गया।

लालकुआं/हल्दूचौड़। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोहित दुम्का के आवास से शुरू हुआ “एक पेड़ मां के नाम” का अभियान

इसी क्रम में विभिन्न बूथों में “एक पेड़ मां के नाम” पर रोपित किया गया जिसमें हल्दुचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक बहुगुणा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। तत्पश्चात दौलिया डी क्लास स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने पहुंचकर “एक पेड़ मां के नाम” पौधारोपित कर सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने और उसका संरक्षण करने की अपील की।

लालकुआं/हल्दूचौड़। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोहित दुम्का के आवास से शुरू हुआ “एक पेड़ मां के नाम” का अभियान

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही यह एक अनूठी पहल है जिससे हमारे पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं का समाधान भी हो सकेगा।

रोहित दुम्का, मंडल उपाध्यक्ष, भाजपा, हल्दूचौड़

वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक बहुगुणा और उपाध्यक्ष रोहित दुम्का ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही यह एक अच्छी पहल है जिसकी सभी लोगों ने प्रशंसा करने के साथ ही अधिक से अधिक पौधेरोपित करने चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी खुली हवा में चैन की सांस ले सके। उन्होंने कहा कि इस बार पड़ी भीषण गर्मी से भी लोगों को एहसास हो गया है कि एक पौधा हमारे लिए कितना मायने रखता है। इसलिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने के साथ ही उसका 5 वर्ष तक संरक्षण किया जाना चाहिए ताकि वह आने वाले समय में एक विशालकाय वृक्ष का रूप ले सके और हमारी आने वाली पीढ़ी भी सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष हल्दुचौड़ दीपक बहुगुणा, कार्यक्रम संयोजक विजय दुम्का उर्फ रोहित दुम्का, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मंडल महामंत्री मनमोहन पुरोहित, रोहित बिष्ट बूथ अध्यक्ष, नवीन बमेटा, रेवाधर भट्ट, एल डी जोशी, युवा भाजपा नेता गोविंद सावंत, मयंक पांडे, राहुल खोलिया, प्रेम धामी, जमन सिंह, सुंदर नेहाल आदि मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823