wh लालकुआं/हल्दूचौड़:- विश्व पर्यावरण दिवस: दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने फलदार पौधा लगाकर किया प्रकृति संरक्षण का आह्वान - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं/हल्दूचौड़:- विश्व पर्यावरण दिवस: दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने फलदार पौधा लगाकर किया प्रकृति संरक्षण का आह्वान

लालकुआं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के हल्दूचौड़ मंडल स्थित गोपीपुरम में जय अरिहंत स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने फलदार आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से प्रेरणा लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन, जल संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।

दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दे। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वृक्ष आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण, हरियाली और समृद्ध भविष्य प्रदान करने वाली अमूल्य धरोहर हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय निवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823