wh लालकुआं/हल्द्वानी: एक्शन मोड में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, नैनीताल-बरेली रोड पर अधिकारियों संग किया निरीक्षण, दिए ये अहम निर्देश - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं/हल्द्वानी: एक्शन मोड में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, नैनीताल-बरेली रोड पर अधिकारियों संग किया निरीक्षण, दिए ये अहम निर्देश - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं/हल्द्वानी: एक्शन मोड में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, नैनीताल-बरेली रोड पर अधिकारियों संग किया निरीक्षण, दिए ये अहम निर्देश


लालकुआं/हल्द्वानी। नैनीताल-बरेली रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट एक्शन मोड में नजर आए। शुक्रवार को उन्होंने NHAI अधिकारियों के साथ सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और कई महत्वपूर्ण निर्देश मौके पर ही जारी किए।


निरीक्षण के दौरान NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल कुमार जिंदल, प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार सिंह सहित विभागीय टीम मौजूद रही। विधायक डॉ. बिष्ट ने शिवपुरी से लेकर हल्दूचौड़ तक बन रही सर्विस लाइन के कार्यों को देखा और गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......


क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए विधायक ने हल्दूचौड़ में यू-टर्न कट खोलने के निर्देश दिए। साथ ही हल्दूचौड़ एवं गोरा पड़ाव क्षेत्र में फुट ओवर ब्रिज (FOB) निर्माण कराने तथा सभी यू-टर्न स्थलों पर चौड़ीकरण कार्य कराने के आदेश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......


विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि जनता की सुविधा और सुरक्षित यातायात व्यवस्था उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण से जुड़े सभी जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, कमल भट्ट, दिनेश राणा, महामंत्री बालम बिष्ट, राजेंद्र पांडे, प्रद्युम्न दुमका, जिला कार्यकारिणी सदस्य विक्की पाठक सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823