wh (बड़ी खबर) इस बैंक में बक्से में रखे 42 लाख रुपए के नोट गए गल, ब्रांच मैनेजर सहित चार अधिकारी सस्पेंड - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (बड़ी खबर) इस बैंक में बक्से में रखे 42 लाख रुपए के नोट गए गल, ब्रांच मैनेजर सहित चार अधिकारी सस्पेंड - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

(बड़ी खबर) इस बैंक में बक्से में रखे 42 लाख रुपए के नोट गए गल, ब्रांच मैनेजर सहित चार अधिकारी सस्पेंड

बैंक अपने यहां रखे नोटों को कितनी जिम्मेदारी से रखते हैं, इसका एक नजारा उत्तर प्रदेश के कानपुर में देखने को मिला है.

शहर के पांडू नगर की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में रखी हुई करेंसी चेस्ट में 42 लाख रुपए के नोट पानी में गल गए.

दरअसल, 3 महीने पहले बैंक में इन नोटों को एक बक्से में भरकर रखा गया था. इसी दौरान किसी वजह से बक्से में पानी चला गया. बैंककर्मियों ने बक्से में ऊपर के नोट तो देखे, लेकिन नीचे की ओर रखे नोटों को नहीं टटोला. उन्हें लगा कि पानी सूख गया होगा.

सूत्रों ने बताया कि बैंक की तिजोरी में जगह नहीं बची थी. कैश ज्यादा बढ़ने पर नोटों को बक्सों में ही भरकर दीवार के सहारे रख दिया गया. इधर, बारिश में बेसमेंट की दीवार में सीलन ज्यादा होने से बक्से में पानी चला गया. ज्यादा समय से बक्से को नहीं देखा गया तो 42 लाख की करेंसी गल गई.

इसी दौरान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की टीम निरीक्षण को आई. जांच शुरू की तो यह मामला ऊपर अधिकारियों तक भेजा गया. जिसके लिए फिर एक और टीम आई. इस जांच के बाद पीएनबी की विजिलेंस टीम ने भी जांच शुरू की. सवाल उठाया कि आखिरकार नोटों की देखरेख क्यों नहीं की गई?

दोनों रिपोर्टों के बाद पीएनबी के बड़े अधिकारियों ने पांडू नगर ब्रांच के 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया. जिसमें वरिष्ठ प्रबंधक देवीशंकर, प्रबंधक आसाराम, चेस्ट ऑफिसर राकेश कुमार और वरिष्ठ प्रबंधक भास्कर कुमार भार्गव शामिल हैं. बताया जा रहा है कि देवीशंकर ने 25 जुलाई को ही पांडू नगर ब्रांच में कामकाज संभाला था. जबकि नोट गलने की घटना उनके आने से पहले की है.

स्रोत:- इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823