wh देहरादून की तरह अब हल्द्वानी में भी चलेंगी सिटी बसें, मिलेंगी ये सुविधाऐं और इन रूटों पर होगा संचालन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK देहरादून की तरह अब हल्द्वानी में भी चलेंगी सिटी बसें, मिलेंगी ये सुविधाऐं और इन रूटों पर होगा संचालन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून की तरह अब हल्द्वानी में भी चलेंगी सिटी बसें, मिलेंगी ये सुविधाऐं और इन रूटों पर होगा संचालन

लंबे समय से अटकी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिव और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इन बसों के संचालन को मंजूरी मिल गई। कुमाऊं के प्रवेशद्वार हल्द्वानी के शहरी क्षेत्र से लेकर गांवों में आबादी लगातार बढ़ रही है।

तिपाहियों वाहनों की बढ़ती संख्या से जाम की समस्या

नौकरीपेशा, विद्यार्थियों से लेकर किसी काम से इधर-उधर जाने वाले लोगों के लिए निजी वाहन न होने पर टेंपो और ई-रिक्शा ही एक मात्र सहारा है। लेकिन इनके अलग-अलग रूट और स्टैंड होने के कारण लोगों को पैदल भी चलना पड़ता है। तिपाहियों वाहनों की बढ़ती संख्या से जाम की समस्या भी पैदा हो रही है। इसी वजह से सिटी बसों के संचालन का प्रस्ताव तैयार किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

आरटीए की ये अहम बैठक पिछले साल नवंबर में होनी थी। लेकिन किन्हीं वजहों से मामला अटक गया। मगर मंगलवार को कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में सिटी बसों के छह मार्गों पर अंतिम मुहर लग गई। 24 से 25 सीटर बसें निजी आपरेटरों की होगी। किराया राज्य परिवहन प्राधिकरण की तय दरों के हिसाब से ही वसूला जाएगा। 21 जून से हर हाल में बसों का संचालन होना है।

कलर स्क्रीन बोर्ड और रूट नंबर से यात्री आसानी से पहचान भी कर लेंगे।

खास बात ये है सीएनजी या फिर बीएस-6 माडल की गाड़ी को ही परमिट मिलेगा, ताकि पर्यावरण को ज्यादा नुकसान न हो। इस दौरान आरटीओ संदीप सैनी, डा. गुरदेव सिंह, आरटीए सदस्य विनोद मेहरा, सूरज तिवारी, डायरेक्टर केमू हिम्मत सिंह नयाल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

हल्द्वानी में सिटी बसों के मार्ग

  • मार्ग एक : रानीबाग से रोडवेज स्टेशन, स्टेडियम रोड, मुखानी, कुसुमखेड़ा, ब्लाक, फतेहपुर, लामाचौड़, भाखड़ा से कठघरिया, चौफुला चौराहे, चंबल पुल, पनचक्की, हाइडिल गेट से होकर वापस रानीबाग। (दूरी 45.60 किमी)
  • मार्ग दो : बस स्टेशन से मंगलपड़ाव, गांधी स्कूल, तीनपानी, उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी, टीपीनगर, देवलचौड़, पंचायत घर, पाल कालेज, कुसुमखेड़ा, लालडांठ, पनचक्की, मुखानी के बाद कालाढूंगी चौराहे से बस अड्ढे। (दूरी 33.60 किमी)
  • मार्ग तीन: बस स्टेशन से काठगोदाम रेलवे स्टेशन, सर्किट हाउस, इंटरनेशनल स्टेडियम, तीनपानी, गोरापड़ाव, गन्ना सेंटर, टीपीनगर, एसटीएच, धान मिल, पीलीकोठी, मुखानी, कालाढूंगी चौराहे से बस स्टेशन। (दूरी 33.60 किमी)
  • मार्ग चार: बस स्टेशन से सिंधी चौक, रामपुर रोड, देवलचौड़, बिड़ला स्कूल, गैस गोदाम रोड, सेंट्रल अस्पताल से मुखानी के रास्ते कालाढूंगी चौराहे से वापस बस स्टेशन। (दूरी 12.20 किमी)
  • मार्ग पांच: बस स्टेशन से दुर्गा सिटी सेंटर, नवाबी रोड, मुखानी, कुसुमखेड़ा, कमलुवागांजा, लामाचौड़ के बाद भाखड़ा पुल तक। (दूरी 18.80 किमी)
  • मार्ग छह: बस स्टेशन से स्टेडियम रोड, मुखानी, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल, कमलुवागांजा से मुखानी के रास्ते वापसी स्टेशन। (दूरी 21.60 किमी)
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

सबसे ज्यादा मार्ग नंबर एक के परमिट के लिए 113 लोगों ने आवेदन किया है। पहले चरण में 20 प्रतिशत परमिट ही दिए जाएंगे। इसके बाद जरूरत के हिसाब से निर्णय लिया जाएगा। – संदीप सैनी, आरटीओ

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823