wh कालाढूंगी:- ग्रामीण क्षेत्रों में “गांव का गौरव सम्मान” अभियान चला रहे मनोज पाठक, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित - UK LIVE 24 NEWS NETWORK कालाढूंगी:- ग्रामीण क्षेत्रों में “गांव का गौरव सम्मान” अभियान चला रहे मनोज पाठक, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

कालाढूंगी:- ग्रामीण क्षेत्रों में “गांव का गौरव सम्मान” अभियान चला रहे मनोज पाठक, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक द्वारा “गांव का गौरव सम्मान समारोह” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पत्ता पानी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय नेत्रियों, बुजुर्गों और युवाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कालाढूंगी:- ग्रामीण क्षेत्रों में “गांव का गौरव सम्मान” अभियान चला रहे मनोज पाठक, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण भी सामने आया, जब एक महिला ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए पशु चिकित्सा सुविधा की कमी का मुद्दा उठाया। अपनी बात रखते-रखते वह भावुक होकर रो पड़ीं और मनोज पाठक से समस्या के समाधान का आग्रह किया।

कालाढूंगी:- ग्रामीण क्षेत्रों में “गांव का गौरव सम्मान” अभियान चला रहे मनोज पाठक, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

इस मौके पर कई महिलाओं ने कहा कि यह पहली बार है जब कोई नेता ग्रामीण परिवेश में पहुंचकर अंतिम छोर पर बैठे लोगों को चिन्हित कर सम्मानित कर रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और अन्य मातृशक्ति को “गांव का गौरव सम्मान” के तहत सम्मानित करने का निर्णय सराहनीय है, क्योंकि इससे पहले किसी ने इस दिशा में ध्यान नहीं दिया।

कालाढूंगी:- ग्रामीण क्षेत्रों में “गांव का गौरव सम्मान” अभियान चला रहे मनोज पाठक, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज पाठक ने कहा कि वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। बीच में वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गए थे, लेकिन लोगों की दुआओं और समर्थन से उन्होंने इस लड़ाई को जीत लिया और अब दोबारा समाज सेवा के कार्यों में जुट गए हैं।

कालाढूंगी:- ग्रामीण क्षेत्रों में “गांव का गौरव सम्मान” अभियान चला रहे मनोज पाठक, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के उन लोगों को सम्मान देना है, जो चुपचाप अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करते हुए पार्टी आलाकमान से टिकट की मांग की और जनता की सेवा का संकल्प दोहराया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823