Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी:- जमरानी में इंजीनियरिंग का कमाल: तय समय में पूरी हुई 600 मीटर टनल खुदाई

हल्द्वानी, 30 मार्च 2026
जमरानी बहुद्देशीय परियोजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए डायवर्जन टनल-2 (8.10 मीटर व्यास) की 600 मीटर लंबाई की खुदाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है। यह कार्य फरवरी 2025 में प्रारंभ हुआ था और जटिल भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों के बावजूद निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए इसे न्यूनतम समय में पूरा किया गया।


परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, इस सफलता के साथ अब अगले चरण—टनल लाइनिंग एवं अन्य संरचनात्मक कार्यों—का मार्ग प्रशस्त हो गया है। वर्तमान में ये कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने में सहायता मिलेगी।


बताया गया कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे परियोजना टीम के समन्वित प्रयास, तकनीकी दक्षता और सतत निगरानी की अहम भूमिका रही है। यह मील का पत्थर क्षेत्र के समग्र विकास, विशेष रूप से सिंचाई और जल प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


इस अवसर पर महाप्रबंधक एम० के० खरे, बी०बी० पाण्डे, उप महाप्रबंधक ललित बिष्ट, परियोजना प्रबंधक अजय पंत, योगेश काण्डपाल एवं उमेश अग्रवाल सहित Afcons Infrastructure Ltd तथा पीआईयू जमरानी साइट के समस्त फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए आगामी कार्यों को भी इसी गति और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का संकल्प लिया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823