wh रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य का बिन्दुखत्ता दौरा, समर्थकों ने किया स्वागत, इन मुद्दों पर हुई बात - UK LIVE 24 NEWS NETWORK रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य का बिन्दुखत्ता दौरा, समर्थकों ने किया स्वागत, इन मुद्दों पर हुई बात - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य का बिन्दुखत्ता दौरा, समर्थकों ने किया स्वागत, इन मुद्दों पर हुई बात

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने आज बिन्दुखत्ता क्षेत्र का दौरा किया इस दौरान उनके समर्थकों ने उनका भव्य व जोरदार स्वागत किया।

बिंदुखत्ता पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने केंद्र सरकार सरकार द्वारा संचालित की जा रही हर घर नल से जल योजना की जानकारी ली इस दौरान उनके समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि उक्त योजना का लाभ बिंदुखत्ता की जनता को नहीं मिल रहा है क्योंकि अधिकारी इस क्षेत्र को वन भूमि बताकर योजना का लाभ नहीं दिए जाने की बात कह रहे हैं। जिस पर श्री आर्या ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कहा कि वह पूरे मामले पर क्षेत्र के शिष्टमंडल के साथ दिल्ली जाकर केंद्रीय सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले से मुलाकात करेंगे एवं उनसे प्रदेश सरकार को पत्राचार करवाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

उन्होंने कहा कि पूरे मामले को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए वह हर हद तक जाने को तैयार हैं क्योंकि यह केंद्र की एक जन कल्याणकारी योजना है एवं पानी लोगों की मूलभूत जरूरतों में से एक है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उन्हें यह जानकारी पता लगी है इसलिए वह बिंदुखत्ता ही नहीं उत्तराखंड के सभी खत्तों में जहां इस योजना का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है उसे पूरा करने के लिए वह है देहरादून से दिल्ली तक जाने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

इधर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री जीवन आर्य ने कहा कि वह केंद्र सरकार की योजना हर घर नल से जल सभी खत्ता वासियों के घरों में।देखना चाहते हैं मगर वन अधिनियम के तहत अड़ंगा लग जाता है उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता की बसासत हुए 60 से 70 वर्षों का समय बीत चुका है मगर आज तक किसी ने केंद्र एवं राज्य की योजनाओं को क्षेत्र तक पहुंचाने की सुध तक नहीं ली। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस समस्या को तत्काल प्रभाव से अपने संज्ञान में लिया और इसके निस्तारण के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक क्षेत्रवासियों की बात पहुंचाने को कहा है इसके लिए यशपाल आर्य का वह एवं क्षेत्र के समस्त जनता उन का तहे दिल से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती है ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

इधर यशपाल आर्य ने भी दो टूक कहा है कि वह खत्ता वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात एक कर देंगे एवं देहरादून से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगानी पड़े तो उसके लिए भी पीछे नहीं हटेंगे। जिसके बाद समर्थकों एवं बिंदुखत्ता वासियों ने यशपाल आर्य को भारी जन समर्थन देने की बात कही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823