wh मुखानी/हल्द्वानी:- मुखानी में 7 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

मुखानी/हल्द्वानी:- मुखानी में 7 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज


हल्द्वानी। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिए जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है।
पुलिस टीम ने 15 मार्च 2026 को मुखानी क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुरानी स्टील फैक्ट्री के रास्ते जंगल क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 7 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी की पहचान हेमचंद पाठक (28 वर्ष) पुत्र गिरीश चंद्र पाठक, निवासी मां गिरिजा विहार कॉलोनी फेस-02, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में मुकदमा संख्या 28/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रजनी आर्या, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा, कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल बलवंत सिंह शामिल रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823