wh नैनीताल :- (बड़ी खबर) जिलाधिकारी वंदना सिंह आज इस क्षेत्र में करेगी जनसुनवाई - UK LIVE 24 NEWS NETWORK नैनीताल :- (बड़ी खबर) जिलाधिकारी वंदना सिंह आज इस क्षेत्र में करेगी जनसुनवाई - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

नैनीताल :- (बड़ी खबर) जिलाधिकारी वंदना सिंह आज इस क्षेत्र में करेगी जनसुनवाई

नैनीताल न्यूज़ – जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा 14 दिसंबर (गुरुवार) को न्याय पंचायतवार साप्ताहिक भ्रमण और शिविर का आय़ोजन किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी फिचांराम चौहान ने बताया कि शिविर का आयोजन न्याय पंचायत अमगढ़ी में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। जिसमें राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग आदि विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

जिलाधिकारी महोदय द्वारा जन समस्याओं का निस्तारण और भ्रमण के दौरान विभिन्न योजनाओं एसएचजी, जनपयोगी योजनाओं, पर्यटन, कृषि उद्यान, पशुपालन, विद्यालयों, सड़क, जल जीवन मिशन संबंधित कार्य व अन्य क्षेत्रों में प्रगतिशील पहल करने वाले इलाकों के निवासियों के कार्यों का भी निरीक्षण, अनुभवों, समस्याओं के विषय में चर्चा की जाएगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823