wh नैनीताल। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते डीएम ने जिले में तीन दिवसीय विद्यालयी अवकाश किया अघोषित - UK LIVE 24 NEWS NETWORK नैनीताल। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते डीएम ने जिले में तीन दिवसीय विद्यालयी अवकाश किया अघोषित - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

नैनीताल। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते डीएम ने जिले में तीन दिवसीय विद्यालयी अवकाश किया अघोषित

मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई से 13 जुलाई 2023 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों,नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुये जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वंदना ने जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं व आंगनवाडी केन्द्रों में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक तीन दिवसीय अवकाश घोषित किया हैं। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये 10 जुलाई से 13 जुलाई को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनवाडी केन्द्र बन्द रहेंगे, साथ ही प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल, अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों , कार्यालयोें में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823