Connect with us

उत्तराखंड

नैनीताल:- इंस्पेक्टर से Dy.SP बने उमेश कुमार मलिक और वेद प्रकाश भट्ट, SSP मंजूनाथ टीसी ने लगाए ‘UPS’ बैच, देखें रिपोर्ट:-


नैनीताल। उत्तराखंड पुलिस में कर्तव्यनिष्ठा और लंबी सेवा का सम्मान करते हुए जनपद नैनीताल में तैनात दो अनुभवी अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उमेश कुमार मलिक और वेद प्रकाश भट्ट को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) से पदोन्नत कर पुलिस उपाधीक्षक (Dy.SP) बनाया गया है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में एक गरिमामयी ‘पीपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया।


💫 SSP ने लगाए ‘UPS’ बैच
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर ‘UPS’ बैच लगाकर उन्हें नए पद पर औपचारिक रूप से अलंकृत किया। इस मौके पर उन्होंने दोनों अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके अनुशासन, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की।


✅ अनुभव और सेवा का लंबा सफर
दोनों अधिकारियों ने वर्ष 2002 में उपनिरीक्षक (SI) के रूप में पुलिस सेवा शुरू की थी और लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
उमेश कुमार मलिक: देहरादून, पीटीसी मुरादाबाद, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, एसटीएफ, पुलिस मुख्यालय, सीआईडी हल्द्वानी, चंपावत सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर सेवाएं दीं। वर्ष 2016 में निरीक्षक बने और अब Dy.SP पद पर पदोन्नत हुए।


वेद प्रकाश भट्ट: पीएसी (31वीं व 40वीं वाहिनी), एसडीआरएफ, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में उत्कृष्ट सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में दलनायक बने और अब पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पहुंचे।


🎖️ सम्मान और शुभकामनाएं
समारोह के दौरान एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। पदोन्नत अधिकारियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए।


इस अवसर पर एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, सीओ रामनगर सुमित पांडे समेत अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
👉 लंबे अनुभव और समर्पण के बाद मिली इस पदोन्नति से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823