wh Nainital News: बदलते मौसम की वजह से बढ़ रही वायरल और सांस के मरीजों की संख्या, देखें ये खास रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Nainital News: बदलते मौसम की वजह से बढ़ रही वायरल और सांस के मरीजों की संख्या, देखें ये खास रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Nainital News: बदलते मौसम की वजह से बढ़ रही वायरल और सांस के मरीजों की संख्या, देखें ये खास रिपोर्ट:-

नैनीताल जनपद के पर्वतीय व मैदानी इलाकों में इन दिनों सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई. आलम यह है कि बेस अस्पताल में ओपीडी रोजाना 150 से 200 के करीब पहुंच चुकी है. मौसम में अचानक हो रहे बदलाव के कारण शहर में वायरल फीवर और सांस से जुड़े रोग तेजी से फैल रहे हैं.

सुबह और शाम के समय ठंड के कारण भी लोग बीमार पड़ने लगे हैं. वहीं डॉक्टरों की मानें, तो हर दिन लगभग सैकड़ों मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिनमें ज्यादातर मरीज बुखार और सर्दी-जुकाम से ग्रसित हैं. इधर जिला अस्पताल का जनरल वार्ड मरीजों से भर चुका है. अब यहां कोई भी बेड खाली नहीं है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

बेस अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर जितेंद्र भट्ट ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में सांस रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि बसंत ऋतु में फूल खिलने के समय पुराने सांस रोगियों में एलर्जी की शिकायत बढ़ जाती है ऐसे में सांस के रोगियों को धूल से बचकर रहना चाहिए

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....

चिकित्सकों के अनुसार बुखार के तेजी से फैलने का कारण मौसम में परिवर्तन है. संक्रमण का सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों और 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस समय नैनीताल में ठंड है, जबकि मैदानी इलाकों में सुबह शाम को ठंड पड़ रही है ऐसे में गर्म कपड़े पहनने चाहिए, खानपान ठीक रहना चाहिए, ताजे भोजन और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए, बुखार-जुकाम होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823