Connect with us

उत्तराखंड

नैनीताल/हल्द्वानी: रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर हल्द्वानी-नैनीताल में ट्रैफिक प्लान जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन व जीरो जोन लागू

रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर हल्द्वानी-नैनीताल में ट्रैफिक प्लान जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन व जीरो जोन लागू
नैनीताल/हल्द्वानी, 19 मार्च 2026


जनपद नैनीताल में 21 मार्च को प्रस्तावित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने विस्तृत यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। यह प्लान 21 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा, जबकि भारी वाहनों पर प्रतिबंध सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक लागू रहेगा।


भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध
कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी शहर क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी माल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। खनन गेट भी बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन भी बाईपास मार्गों का उपयोग करेंगे।


बसों के लिए विशेष रूट प्लान
रोडवेज और निजी बसों के संचालन के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं—
रामपुर, बरेली और कालाढूंगी रोड से आने वाली बसें निर्धारित मार्ग से रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।
पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली बसों को नारीमन तिराहा से गोलापार-तीनपानी होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।
कालाढूंगी और रामपुर रोड से आने वाली निजी बसों को शहर में सीमित एंट्री दी जाएगी और निर्धारित स्थानों से वापस किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


हल्के वाहनों के लिए डायवर्जन
शहर में भीड़ और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए छोटे वाहनों के लिए भी व्यापक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है—
बरेली रोड और रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को तीनपानी, गोलापार और नारीमन तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा।
कालाढूंगी और नैनीताल रोड से आने-जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।


जीरो जोन घोषित
वीआईपी कार्यक्रम के दौरान नैनीताल बैंक तिराहा से सौरभ होटल तिराहा तक का क्षेत्र पूर्ण रूप से जीरो जोन रहेगा। इसके अलावा शहर के कई प्रमुख कट और मार्गों पर भी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


जनसभा के लिए पार्किंग व्यवस्था
एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में आने वाली बसों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग निर्धारित की गई है— बरेली रोड की बसें गांधी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगी। रामपुर रोड की बसें एचएन इंटर कॉलेज ग्राउंड में खड़ी की जाएंगी। अन्य क्षेत्रों से आने वाली बसों के लिए हीरानगर, मुखानी, पनचक्की रोड, आवास विकास सहित विभिन्न स्थानों पर पार्किंग तय की गई है। पार्किंग फुल होने पर वैकल्पिक स्थान भी चिन्हित किए गए हैं।


भवाली-भीमताल-कैंची धाम रूट पर भी डायवर्जन
रक्षा मंत्री के घोड़ाखाल कार्यक्रम को देखते हुए भवाली, भीमताल और कैंची धाम क्षेत्र में भी कंटीजेंसी ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा—
हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले सभी बड़े और छोटे वाहनों को भीमताल मोड़ (काठगोदाम) से ज्योलीकोट-गेठिया-भवाली बाईपास मार्ग से भेजा जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले वाहनों के लिए भी यही मार्ग लागू रहेगा। वीआईपी मूवमेंट से 15 मिनट पूर्व खुटानी बैंड के पास वाहनों को रोका जाएगा। घोड़ाखाल से हल्द्वानी के लिए वीआईपी फ्लीट रवाना होने के दौरान भीमताल मार्ग पूर्ण रूप से जीरो जोन रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


पार्किंग की विशेष व्यवस्था (घोड़ाखाल)
अधिकारियों के वाहन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के पास पार्क किए जाएंगे। आम जनता के वाहनों के लिए घोड़ाखाल मंदिर के पास मैदान निर्धारित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि 21 मार्च को यात्रा के दौरान जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823