Connect with us

उत्तराखंड

नौकुचियाताल/भीमताल:- 1.45 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण…..

1.45 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण

नौकुचियाताल, भीमताल। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के नौकुचियाताल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगभग 1 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में मंत्री कैड़ा ने बताया कि नौकुचियाताल–सीलौटीपंत मोटर मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, किसानों तथा पर्यटकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसी प्रकार दागड़–चनौती मोटर मार्ग की स्थिति भी अत्यंत खराब थी, जिससे विशेषकर बरसात के मौसम में लोगों की परेशानियां बढ़ जाती थीं। स्थानीय जनता की मांग पर इन मार्गों के सुधारीकरण एवं विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि नौकुचियाताल–सीलौटीपंत मोटर मार्ग के टाइल आधारित सुधारीकरण के लिए 90 लाख रुपये, दागड़–चनौती मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 6 लाख रुपये, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नौकुचियाताल में योगा हॉल के फैब्रिकेशन कार्य हेतु 36 लाख रुपये तथा नौकुचियाताल झील किनारे बाखली में म्यूरल्स की स्थापना के लिए 12 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने के बाद मंत्री ने उनका विधिवत लोकार्पण किया।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य लगातार कराया जा रहा है, ताकि आम जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल-मालाओं एवं ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823