wh बिहार में जनता का जनादेश मिला NDA को अब उत्तराखंड में भी लहराएगा भाजपा का परचम:- रमेश कुनियाल, पूर्व मंडल महामंत्री, बिन्दुखत्ता - UK LIVE 24 NEWS NETWORK बिहार में जनता का जनादेश मिला NDA को अब उत्तराखंड में भी लहराएगा भाजपा का परचम:- रमेश कुनियाल, पूर्व मंडल महामंत्री, बिन्दुखत्ता - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

बिहार में जनता का जनादेश मिला NDA को अब उत्तराखंड में भी लहराएगा भाजपा का परचम:- रमेश कुनियाल, पूर्व मंडल महामंत्री, बिन्दुखत्ता

बिहार में NDA की प्रचंड जीत, 2027 में उत्तराखंड में भी रिपीट होगी भाजपा:- रमेश कुनियाल, पूर्व मण्डल महामंत्री, बिन्दुखत्ता

लालकुआँ। बिहार में एनडीए गठबंधन को मिली प्रचंड जीत के बाद बिन्दुखत्ता और लालकुआँ क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर भाजपा बिंदुखत्ता के पूर्व मंडल महामंत्री रमेश कुनियाल ने बिहार की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत विकास और सुशासन की नीतियों पर जनता के विश्वास की पुष्टि है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को जो समर्थन दिया है, वह पूरे देश में भाजपा और NDA के लिये सकारात्मक संदेश देता है।

रमेश कुनियाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस जीत से उत्साहित हैं और आगे भी जनता के बीच संगठन को मजबूत करने का काम करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में भी भाजपा फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में जरूर आएगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की देश और राज्य हित में जो रूपरेखा बनाई है उसे आम जनमानुष संतुष्ट नजर आ रहा है इतना ही नहीं बीजेपी अब देश में विकास के नए आयाम लिखने का काम कर रही है वहीं उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर विकास कार्यों को गति देने का काम कर रहे हैं। ऐसे में सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास लेकर चलने वाली पार्टी भाजपा जनता के दिलों में राज करने लगी है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823