wh देहरादून:- धामी के नेतृत्व में रोजगार को नई उड़ान, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा समेत अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में 187 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून:- धामी के नेतृत्व में रोजगार को नई उड़ान, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा समेत अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में 187 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

योग्यता और परिश्रम के दम पर मिल रहा युवाओं को अवसर, 187 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

देहरादून, 3 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थियों तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक के पद पर चयनित 5 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग्यता और परिश्रम ही सफलता का सबसे बड़ा आधार हैं। राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद युवाओं का भर्ती प्रक्रिया पर विश्वास और मजबूत हुआ है तथा अब योग्य एवं प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को उनकी क्षमता और मेहनत के आधार पर अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं का सरकार पर बढ़ता विश्वास ही राज्य की सबसे बड़ी पूंजी है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक योग्य युवा को समान अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि उत्तराखण्ड की युवा शक्ति विकसित राज्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश के 34 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार आगे भी पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ भर्ती प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाते हुए युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान नवचयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए राज्य के विकास और जनसेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प भी लिया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823