wh कुमाऊँ परिक्षेत्र की नवनियुक्त आईजी रिधिम अग्रवाल (IPS) ने ग्रहण किया पदभार, बतायीं प्राथमिकताएँ - UK LIVE 24 NEWS NETWORK कुमाऊँ परिक्षेत्र की नवनियुक्त आईजी रिधिम अग्रवाल (IPS) ने ग्रहण किया पदभार, बतायीं प्राथमिकताएँ - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

कुमाऊँ परिक्षेत्र की नवनियुक्त आईजी रिधिम अग्रवाल (IPS) ने ग्रहण किया पदभार, बतायीं प्राथमिकताएँ

कुमाऊं परिक्षेत्र की नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल (IPS) ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा. जिससे युवाओं को नशे की चपेट में आने से बचाया जा सके और नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई हो.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

इसके अलावा आईजी रिधिम अग्रवाल ने कहा कि आगामी पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों के लिए बेहतर यातायात सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि वे बिना किसी असुविधा के कुमाऊं के खूबसूरत स्थलों का आनंद ले सकें. उन्होंने कहा कि पूरे मंडल में अपराध पर सख्त अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी. जनता के साथ सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा. आईजी रिधिम अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम जनता और पर्यटकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

रिधिम अग्रवाल 2005 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. 2022 में डीआईजी पद से उन्हें आईजी के पद पर पदोन्नत किया गया गया. वो अपर सचिव गृह व विशेष सचिव गृह की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं. इसके अलावा IG रिद्धिम अग्रवाल एसडीआरएफ के साथ-साथ उत्तराखंड आपदा प्रबंधन में एडिशनल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की भी जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823