wh (काम की खबर) इस श्रेणी के अंतर्गत आ रही भूमि हो रहा विनियमितीकरण, डीएम ने समस्त उप जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशानिर्देश - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (काम की खबर) इस श्रेणी के अंतर्गत आ रही भूमि हो रहा विनियमितीकरण, डीएम ने समस्त उप जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशानिर्देश - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(काम की खबर) इस श्रेणी के अंतर्गत आ रही भूमि हो रहा विनियमितीकरण, डीएम ने समस्त उप जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशानिर्देश

नैनीताल 03 सितम्बर 2021 (सूचना) – जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया कि विभिन्न श्रेणी वर्ग-2, वर्ग-4, वर्ग-1ख,वर्ग-7 व अन्य के काश्तकार की भूमि के विनीयमितीकरण हेतु वर्तमान में शासनादेशानुसार कार्यवाही की जा रही है। जनपद के अन्तर्गत स्थित नजूल भूमि के फ्री-होल्ड की कार्यवाही हेतु नजूल नीति-2009 के अन्तर्गत कार्यवाही गतिमान है।
उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि पूर्व मे भी सम्बन्धित अधिकारियों को विभिन्न श्रेणियोे की भूमि विनीयमितीकरण एवं नजूल भूमि फ्री-होल्ड के कार्याे मे गति लाने के निर्देश दिये गये थे परन्तु प्रभावी कार्यवाही नही हो पायी है। उन्होने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के विभिन्न श्रेणी वर्ग-2, वर्ग-4, वर्ग-1ख,वर्ग-7 व अन्य के काश्तकार की भूमि के विनीयमितीकरण एवं नजूल भूमि के फ्री-होल्ड समस्त पत्रावलियों को अपने अधीनस्थों के स्तर से कार्यवाही पूर्ण कराते हुये आगामी 6 सितम्बर को जिला कार्यालय नैनीताल मे आहूत बैठक में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे प्राप्त पत्रावलियों में कोई कार्यवाही लम्बित पायी जाने पर सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

श्री गर्ब्याल ने पात्र व्यक्तियो जिनके द्वारा शासनादेश एवं न्यायालयों के आदेशों के अनुपालन में विभिन्न श्रेणियों वर्गाे की भूमि के विनीयमितीकरण हेतु वर्तमान मे विद्यमान प्रावधानो के अन्तर्गत आवेदन कर लिया गया है के निस्तारण हेतु समिति का गठन किया गया। जिसमें अपर जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी संयुक्त कार्यालय, जिला कार्यालय, जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व, सम्बन्धित उपजिलाधिकारी नामित किये गये हैं। श्री गर्ब्याल ने कहा कि समिति 6 सितम्बर को उपजिलाधिकारियो के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों,वर्गाे की भूमि के आवेदकों की पत्रावलियां पूर्ण कराते हुये तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों से आख्या प्राप्त कर प्रकरणो का निस्तारण करते हुये उसी दिन उनके अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823