Connect with us

उत्तराखंड

(“आप” की खबर) 19 को हल्द्वानी पहुंचेंगे आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, ये कार्यक्रम हुए तय

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आगामी 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं यहां वह पद यात्रा निकालेंगे इसके लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में आम आदमी पार्टी प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग। फिर भालू ने दी दस्तक, आबादी क्षेत्र में भालू को रोकने के लिए वन विभाग की टीम मुस्तैद, देखें वीडियो के साथ ग्राउंड जीरो से खास रिपोर्ट:-

जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी जन आशीर्वाद रैली निकाल रही है तो वहीं कांग्रेस की परिवर्तन रैली के बाद अब प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने पदयात्रा निकालने की तैयारी की है। प्रदेश प्रवक्ता सुमित टिक्कू ने बताया कि आगामी 19 सितंबर को प्रातः अरविंद केजरीवाल हल्द्वानी पहुंचेंगे और पदयात्रा के बाद वह पत्रकारों से मुखातिब होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की ब्रेकिंग। नहर के बंद होने पर किसानों का विरोध, धरना प्रदर्शन शुरू....

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अरविंद केजरीवाल का यह एकदिवसीय दौरा है जिसमें प्रदेश के सभी पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी हल्द्वानी में मौजूद रहेंगे। इस दौरान अस्पतालों, विद्यालयों सहित दिल्ली के अन्य विकास मॉडल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी व्यवस्थाएं बेहतर करने पर जोर दिया जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823