wh अब इस जिले में खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की गई जान….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

अब इस जिले में खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की गई जान…..

बागेश्वर न्यूज़– बागेश्वर जिले एक दुखद घटना सामने आ रही है। यहां बीती देर रात्रि कपकोट के कन्यालीकोट क्षेत्र में एक कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही पांच लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अनर्सा से आ रही कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे छ: लोग सवार थे। वही इस सड़क हादसे में महेंद्र सिंह परिहार उम्र 42 वर्ष पुत्र मोहन सिंह परिहार की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि कार में सवार प्रकाश चंद्र उम्र 24 वर्ष पुत्र जगदीश राम निवासी अड़ौली बागेश्वर, राजकुमार उम्र 38 वर्ष पुत्र मोहनलाल निवासी अड़ौली, अनिल कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी अड़ौली, पप्पू परिहार पुत्र मोहन सिंह निवासी खोली बागेश्वर और अरूण कुमार उम्र 35 वर्ष पुत्र राजा राम  निवासी नेपाल हाल निवासी द्यांगण बागेश्वर घायल हो गए।

वही सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। सभी खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग अनर्सा गांव में विवाह समारोह में टेंट लगाकर वापस बागेश्वर को लौट रहे थे।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823