wh अब लोगों को मिलेगी अल्मोड़ा की बाल मिठाई”” दुग्घ संघ ने भारी डिमांड पर शुरू किया बाल मिठाई और चॉकलेट का निर्माण। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK अब लोगों को मिलेगी अल्मोड़ा की बाल मिठाई”” दुग्घ संघ ने भारी डिमांड पर शुरू किया बाल मिठाई और चॉकलेट का निर्माण। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

अब लोगों को मिलेगी अल्मोड़ा की बाल मिठाई”” दुग्घ संघ ने भारी डिमांड पर शुरू किया बाल मिठाई और चॉकलेट का निर्माण।

लालकुआ नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा पिछले वर्ष की भांति भारी मांग को दृष्टिगत रखते हुए बाल मिठाई एवं आंचल चॉकलेट का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है आपको बता दें कि विगत वर्ष संस्थान द्वारा 4000 किलोग्राम बाल मिठाई एवं चॉकलेट का निर्माण किया गया था जिसे आम जनता में काफी पसंद किया गया था नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री मुकेश बोरा ने बताया यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में माननीय दुग्ध विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के निर्देशन में लोगों की मांग पर इस वर्ष भी अति प्रशिक्षित कारीगरों के द्वारा बाल मिठाई एवं चॉकलेट का निर्माण कराया जा रहा है तथा इस वर्ष बिक्री का लक्ष्य 6000 किलोग्राम रखा गया है पहले की अपेक्षा उच्च गुणवत्ता युक्त इन मिठाइयों की बाजार में बहुत अधिक मांग है जिसकी वजह से दुग्ध उत्पाद सहकारी संघ द्वारा आपूर्ति के सापेक्ष निर्माण बढ़ा दिया गया है उन्होंने बताया इस बार उपभोक्ताओं को उनकी मांग के सापेक्ष आपूर्ति पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है इस अवसर पर संस्था के सामान्य प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आंचल की गुणवत्ता पर विश्वास कर उपभोक्ताओं द्वारा अत्यधिक मांग आंचल की इन मिठाइयों की जा रही है उन्होंने कहा कि हम उपभोक्ताओं को विश्वास दिलाते हैं कि आंचल अपनी गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं करेगा और उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार उच्च गुणवत्ता युक्त मिठाई उनको उपलब्ध कराएगा इस अवसर पर विक्रय प्रबंधक संजय भाकुनी ने कहा कि बाजार में किसी भी प्रकार की मिठाई की आपूर्ति कम नहीं होने दी जाएगी लोगों की मांग के सापेक्ष उच्च गुणवत्ता युक्त बाल मिठाई व चॉकलेट उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823