wh अब उत्तराखंड के इस रेलवे स्टेशन परिसर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में विभाग, तैयारियां पूरी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK अब उत्तराखंड के इस रेलवे स्टेशन परिसर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में विभाग, तैयारियां पूरी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

अब उत्तराखंड के इस रेलवे स्टेशन परिसर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में विभाग, तैयारियां पूरी

रेलवे प्रशासन ने आगामी 21 मार्च को रेलवे स्टेशन परिसर टनकपुर में पांच स्थानों से अतिक्रमण हटाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व में रेलवे ने पांच लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था। तय अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर अब रेलवे प्रशासन ने अभियान चलाकर अवैध कब्जा ध्वस्त करने का निर्णय लिया है।

इज्जतनगर रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में पांच लोगों की ओर से अतिक्रमण किया गया है। इसके निस्तारण के लिए वाद राज्य संपदा अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे के अधीन पीपीई एक्ट 1971 के तहत कार्रवाई विचाराधीन थी। यह भूमि भू राजस्व अभिलेख खतौनी मोहल्ला टनकपुर में रेलवे के नाम दर्ज है।

राज्य संपदा अधिकारी न्यायालय ने प्रतिवादियों को 29 फरवरी से 15 दिनों के भीतर अतिक्रमित रेलवे भूमि को खाली करने का आदेश पारित किया है। बताया गया कि आदेशों के अनुपालन में अतिक्रमण हटाने के लिए विभाग की ओर से आवश्यक रेलवे सुरक्षा बल उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

स्रोत im

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823