wh OMG : उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने निजी स्कूलों में मारा छापा, धर्म विशेष की रखी मिली दान पेटी, भारत माता सहित भारत के मानचित्र भी गायब, धर्म विशेष को…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK OMG : उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने निजी स्कूलों में मारा छापा, धर्म विशेष की रखी मिली दान पेटी, भारत माता सहित भारत के मानचित्र भी गायब, धर्म विशेष को…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

OMG : उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने निजी स्कूलों में मारा छापा, धर्म विशेष की रखी मिली दान पेटी, भारत माता सहित भारत के मानचित्र भी गायब, धर्म विशेष को……..

उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना आज श्रीनगर पहुंचीं, जहां उन्होंने निजी स्कूलों में छापा मारा. इसी बीच उन्हें छोटे-छोटे बच्चे खुले में धूल भरी जगह पर खाना खाते नजर आए, जिससे उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को जमकर फटकार लगाई.

वहीं, जब वो स्कूल के अंदर गईं, तो वहां दान पात्र देखकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने दान पात्र के संबंध में प्रबंधन से सवाल-जवाब किए, तो प्रबंधकों के पास उनकी किसी भी बात का कोई जवाब नहीं था.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने निरीक्षण के दौरान पाया कि एक हाई प्रोफाइल निजी स्कूल में एक धर्म विशेष को अधिक महत्व दिया जा रहा है. भारत माता और भारत के मानचित्र को स्कूल में कहीं भी नहीं दर्शाया गया.

स्कूल में एक धर्म विशेष के संबंध में जानकारी दिखाई दी, जबकि सभी धर्म के छात्र इस स्कूल में अध्ययनरत हैं. स्कूल में चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 तक भी कहीं उल्लेख नहीं है. साथ ही छात्रों के लिए स्कूल में शिकायत पेटी भी नहीं रखी गई. ऐसे में उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने कहा कि इस स्कूल में शिक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था. लंच टाइम में छात्र बाहर फील्ड में जमीन पर बैठकर अपना लंच कर रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

उन्होंने कहा कि स्कूल में दान पेटी का होना भी स्कूल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है. इस संबंध में स्कूल प्रधानाचार्य से भी कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला, इसलिए स्कूल को नोटिस जारी किया जाएगा.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823