wh बिन्दुखत्ता वासियों में अवैध नशे के खिलाफ फूटा आक्रोश, निकाली जनआक्रोश रैली - UK LIVE 24 NEWS NETWORK बिन्दुखत्ता वासियों में अवैध नशे के खिलाफ फूटा आक्रोश, निकाली जनआक्रोश रैली - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

बिन्दुखत्ता वासियों में अवैध नशे के खिलाफ फूटा आक्रोश, निकाली जनआक्रोश रैली

लालकुआ कोतवाली क्षेत्र सहित बिन्दूखत्ता इलाके में कच्ची शराब ,स्मैक, गांजे ,चरस,की अवैध बिक्री एवं नशे में होने वाले अपराधिक घाटनाओ के खिलाफ लोगों का आक्रोश आज फूट पड़ा आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया विरोध प्रदर्शन के बाद तहसीलदार के माध्यम से पुलिस उपमहानिदेशक और जिलाअधिकारी नैनीताल को ज्ञापन भेजा ज्ञापन में बिन्दूखत्ता में बढ़ते नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की
बता दें कि मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों सभी कप्तानों को निर्देश जारी कर अवैध कच्ची शराब गांजा ,स्मैक सहित अन्य अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने व कार्रवाई के निर्देश दिए थे उनके निर्देश के बाद भी में ग्रामीण क्षैत्रों में अवैध गांजा ,स्मैक और शराब की बिक्री जोरों पर है इससे आए दिन मारपीट सहित आपराधिक वारदातें बढ़ती जा रही हैं।
इधर इसी को लेकर बिन्दूखत्ता कि तराई भाबर बचाओ सघर्ष समिति के बैनर तले बिन्दूखत्ता के सैकड़ों लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते सड़क पर उतरकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते जमकर प्रर्दशन किया।
इधर आक्रोशित लोगों ने बताया कि लालकुआ सहित इसके ग्रामीण क्षेत्र बिन्दूखत्ता मे सालों से अवैध गांजा और शराब स्मैक का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इसे क्षेत्र में आए दिन मारपीर चोरी जैसी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं इस संबंध में कई बार पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र के निवासियों ने शिकायत की पर ठोस कार्रवाई आज तक नहीं हुई जिसको लेकर आज प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस और प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी उग्र आन्दोलन को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823