wh गरीब तबके के नौनिहालों के साथ लालकुआं के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता पवन चौहान ने मनाया बाल दिवस - UK LIVE 24 NEWS NETWORK गरीब तबके के नौनिहालों के साथ लालकुआं के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता पवन चौहान ने मनाया बाल दिवस - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

गरीब तबके के नौनिहालों के साथ लालकुआं के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता पवन चौहान ने मनाया बाल दिवस

मुकेश कुमार

लालकुआ पंचायत लालकुआं के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पवन चौहान ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर आयोजित बाल दिवस के शुभ अवसर पर यहां क्षेत्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मिष्ठान वितरण कर बाल दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों को संदेश देते हुए कहां कि, भारत एक सभ्य समाज के रूप में सभी तबके के सामने तब आ सकता है जब सभी बच्चे अपने माता-पिता एवं बड़े-बुजुर्ग व गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना रखें।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के गरीब तबके के बच्चों को मिष्ठान सहित अन्य सामग्री भेंट करते हुए कहा की तत्कालीन स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस का आयोजन किया जाता है ऐसे में उन्होंने समाज में बच्चों द्वारा अच्छाई का संदेश देते हुए प्रेरित किया और उन्हें अपने घरों के आसपास स्वच्छता के संबंध में भी प्रेरित होने एवं अन्य लोगों को भी प्रेरित करने को कहा, वहीं पवन चौहान द्वारा क्षेत्र के बच्चों को मिष्ठान इत्यादि मिलने पर उनके चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823