wh पुलिस में इस जिले में नशा तस्कर का किया एनकाउंटर, अस्पताल में भर्ती - UK LIVE 24 NEWS NETWORK पुलिस में इस जिले में नशा तस्कर का किया एनकाउंटर, अस्पताल में भर्ती - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

पुलिस में इस जिले में नशा तस्कर का किया एनकाउंटर, अस्पताल में भर्ती

चंपावत: उत्तराखंड को अवैध नशा और ड्रग मुक्त प्रदेश बनाने के लिए पुलिस जोर-शोर से अभियान चला रही है. अभी तक राज्य के मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में नशा तस्करों के एनकाउंटर हो रहे थे. अब पहली बार पहाड़ी जिले चंपावत में नशा तस्करों का एनकाउंटर हुआ है.

ताजा मामले में चंपावत जिले के बनबसा थाना क्षेत्र में एसओजी और बनबसा थाना पुलिस के साथ नशा तस्कर की मुठभेड़ हुई है. पुलिस के अनुसार बीती देर रात हुई इस मुठभेड़ में तस्कर द्वारा भागने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की गई.

इसके जवाब में एसओजी और पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में नानकमत्ता निवासी नशा तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हुआ है. एसओजी द्वारा नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से 190 ग्राम स्मैक और तमंचा भी बरामद हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

चंपावत जिले के बनबसा थाना क्षेत्र में एसओजी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में बनबसा पुलिस की स्मैक तस्कर से जगबुड़ा पुल से लगे इलाके में मुठभेड़ हुई है. इसमें स्मैक तस्कर ने पुलिस के ललकारने पर भागने की कोशिश की.

पुलिस का कहना है कि इस दौरान एसओजी और पुलिस टीम पर नशा तस्कर ने फायर झोंके हैं. इस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चलाई गोली से नानकमत्ता निवासी स्मैक तस्कर पैर में गोली लगी और वो घायल हुआ है. वहीं एसओजी टीम ने घायल स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर इलाज हेतु टनकपुर अस्पताल में भर्ती करा दिया है.

चंपावत जिले में स्मैक तस्कर के एनकाउंटर का यह पहला मामला सामने आया है. इससे पूर्व उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जनपदों में नशा तस्करों के खिलाफ एनकाउंटर हो चुके हैं. एसओजी और पुलिस की नशा तश्कर के साथ मुठभेड़ सोमवार की मध्य रात्रि लगभग डेढ़ बजे हुई.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

एसओजी टीम इंचार्ज लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में मिली सूचना पर बनबसा थाना पुलिस के साथ चेकिंग अभियान पर थी. इसी दौरान खटीमा की तरफ से आई बाइक को जब एसओजी टीम ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार ने बाइक को जगबूड़ा पुल से आगे हड्डी नदी की तरफ दौड़ा दिया.

पुलिस के अनुसार एसओजी टीम और पुलिस के द्वारा पीछा करने पर उक्त व्यक्ति बाइक छोड़ नदी की तरफ भागने लगा. खुद को पुलिस के चंगुल से बचाने हेतु उक्त व्यक्ति ने एसओजी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. एसओजी और पुलिस की जवाबी फायरिंग में नशा तस्कर घायल हो गया. उसे मौके पर ही एसओजी टीम द्वारा दबोच लिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

पुलिस और एसओजी के प्राप्त जानकारी अनुसार स्मैक तस्कर की पहचान मंगत सिंह उर्फ मंगी निवासी गिद्धौर नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है. एसओजी की इस कार्रवाई में नशा तस्कर से 190 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है. फिलहाल घायल स्मैक तस्कर का इलाज टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय में चल रहा है.

घायल स्मैक तस्कर से पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा पूछताछ की गई है. नशा तस्कर को गिरफ्तार करने की कार्रवाई में एसओजी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह जगवाण और उनकी टीम के साथ बनबसा थाना पुलिस टीम मौजूद रही. चंपावत के एसपी नशा तस्कर के इस एनकाउंटर और गिरफ्तारी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी जानकारी देंगे.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823