wh लालकुआं। नगर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार के मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की तैयारी, बॉबी सम्मल ने किया ऐलान…..देखें वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। नगर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार के मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की तैयारी, बॉबी सम्मल ने किया ऐलान…..देखें वीडियो

लालकुआं।
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

भारतीय जनता युवा मोर्चा लालकुआं मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा है कि वह नगर पंचायत में बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार के खुलासे की मांग के लिए वह धरने पर बैठे हैं और जब तक वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का खुलासा नहीं हो जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

बॉबी सम्मल, अध्यक्ष, भाजयुमो, लालकुआं।

उन्होंने कहा की गुरुद्वारा परिसर में 15 लाख रुपए की लागत से जो शौचालय बनाया गया है उसकी भी जांच होनी चाहिए इसके अलावा स्वर्गीय माया बिष्ट के नाम पर जो द्वार का निर्माण किया गया है उसकी भी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण में जल्द ही मुख्यमंत्री से देहरादून जाकर मुलाकात करेंगे और पत्र देकर एसआईटी जांच की भी मांग करेंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823