Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड (जांच की आंच) पुलिस दरोगा भर्ती मामले में मुकदमे की तैयारी….

वर्ष 2015 में हुई दारोगा सीधी भर्ती में नकल व गड़बड़ी कर परीक्षा पास करने वालों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ने शासन से इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में शुक्रवार को शासन में बैठक होगी, जिसमें इस पर निर्णय लिया जाना है। मुकदमा दर्ज होने के बाद विजिलेंस इन दारोगाओं की गिरफ्तारी भी जल्द कर सकती है।

वर्ष 2015 में 349 दरोगाओं की सीधी भर्ती हुई थी। शुरुआत में ही इसमें धांधली की बात उठी, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते मामला दब गया। इस बीच अब एसटीएफ ने जब स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की जांच शुरू की तो इस भर्ती में भी धांधली की बात सामने आई। एसटीएफ़ के हाथ भर्ती में गड़बड़ी के पुख्ता सबूत हैं, जिसके बाद पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शासन को पत्र भेजकर विजिलेंस जांच की सिफारिश की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़। पटरी से उतरी डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, चार की मौत, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, देखें अपडेट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद जांच विजिलेंस के हवाले कर दी गई। इस बीच शुरुआती दौर में ही एसटीएफ ने 15 दारोगाओं की सूची विजिलेंस को सौंप दी। मौजूदा समय में कई दारोगा थाना चौकियों में अहम पदों पर बैठे हैं। बताया जा रहा कि कुछ दारोगाओं ने तो कोर्ट जाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अधिकारियों की माने तो गड़बड़ी में नाम आते ही संबंधित को चार्ज से हटा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़। सीमांत क्षेत्रों में आफत की बारिश, दिव्यांग युवती की मौत, कई रास्ते बंद, महंगाई की मार से जनता त्रस्त

विजिलेंस कई बिंदुओं पर कर रही जांच

भर्ती मामले की जांच कर रही विजिलेंस ने जीबी पंत विश्वविद्यालय से पूरा रिकार्ड पहले ही उठा लिया है। विजिलेंस की कुमाऊं यूनिट ने जिस मशीन से इस भर्ती के पेपर स्कैन किए गए, उसकी भी जांच की। वहीं ओएमआर शीट की गहनता से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है भर्ती में कुछ दारोगाओं के दस्तावेज भी फर्जी पाए गए हैं। जिन दारोगाओं की भूमिका सबसे अहम है, पहले चरण में उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सूची शासन को भेजी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (नैनीताल) जिलाधिकारी वंदना ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये अहम निर्देश

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823