Connect with us

उत्तराखंड

बैलपड़ाव (नैनीताल) बैलपड़ाव में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सीएम का प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त…..


बैलपड़ाव (रामनगर) 04 अप्रैल 2026

क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। विरोध के चलते माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रस्तावित कार्यक्रम भी निरस्त करना पड़ा।


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह जनहित के मुद्दों को लेकर किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से जनसमस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।


उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान तीन प्रमुख मांगें उठाई गईं। पहली, ग्रामीण क्षेत्रों में लागू प्राधिकरण व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाए ताकि स्थानीय निवासियों के अधिकार सुरक्षित रह सकें। दूसरी, सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और व्यवस्थित किया जाए जिससे आमजन को बेहतर इलाज मिल सके। तीसरी, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करते हुए सरकारी विद्यालयों की स्थिति मजबूत की जाए।


नीरज तिवारी ने कहा कि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने आंदोलन में भाग लेकर यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है और उन्हें पाने के लिए संघर्ष करने को तैयार है।


उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी और जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करती रहेगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823