उत्तराखंड
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआं चुनाव: छठे चरण की मतगणना में कई पदों पर रोमांचक मुकाबला
लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआं इकाई के चुनाव की मतगणना जारी है। छठे चरण की मतगणना के बाद कई पदों पर तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट होने लगी है, जबकि कुछ पदों पर मुकाबला बेहद रोचक बना हुआ है।
अध्यक्ष पद पर श्री दीवान सिंह बिष्ट ने 206 मत प्राप्त कर अपनी मजबूत बढ़त कायम रखी है। उनके प्रतिद्वंद्वी श्री नरेश चौधरी को 93 मत मिले हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री महेश भट्ट 159 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। इस पद पर श्री विशाल झा को 82 तथा श्री मनोज मौर्या को 36 मत प्राप्त हुए हैं।
कोषाध्यक्ष पद पर श्री विनोद पांडे 178 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि श्री सुजीत कुमार गिरी को 107 मत मिले हैं।
महामंत्री पद पर चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। छठे चरण की मतगणना के बाद श्री नंदन सिंह राणा 151 मतों के साथ मामूली बढ़त हासिल करने में सफल रहे हैं, जबकि श्री अमजद खान को 146 मत प्राप्त हुए हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच मात्र पांच मतों का अंतर है।
उपाध्यक्ष पद पर श्री प्रकाश कुमार 144 मतों के साथ अग्रणी बने हुए हैं। वहीं श्री भुवन सिंह बिष्ट को 73 तथा श्री किशन भट्ट को 62 मत प्राप्त हुए हैं।
संगठन मंत्री पद पर श्री जितेन्द्र गुप्ता 160 मतों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि श्री करीम खान को 125 मत मिले हैं।
मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद है तथा सभी की निगाहें अंतिम परिणामों पर टिकी हुई हैं। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार शेष मतों की गणना के बाद अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे।