wh प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआं चुनाव: पांच चरणों की मतगणना पूरी, अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट…..? - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआं चुनाव: पांच चरणों की मतगणना पूरी, अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट…..?

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआं इकाई के चुनाव की मतगणना रविवार को जारी रही। अब तक पांच चरणों की मतगणना पूरी हो चुकी है, जिसमें विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

अध्यक्ष पद पर श्री दीवान सिंह बिष्ट ने 168 मत प्राप्त कर बढ़त बना रखी है, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री नरेश चौधरी को 81 मत मिले हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए श्री महेश भट्ट 128 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। इस पद पर श्री विशाल झा को 71 तथा श्री मनोज मौर्या को 35 मत प्राप्त हुए हैं।

कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला रोचक बना हुआ है, जहां श्री विनोद पांडे 148 मतों के साथ बढ़त पर हैं, जबकि श्री सुजीत कुमार गिरी को 91 मत मिले हैं।

महामंत्री पद पर श्री अमजद खान 129 मत प्राप्त कर बढ़त बनाए हुए हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी श्री नंदन सिंह राणा को 118 मत मिले हैं, जिससे इस पद पर मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है।

उपाध्यक्ष पद पर श्री प्रकाश कुमार 118 मतों के साथ आगे हैं, जबकि श्री भुवन सिंह बिष्ट को 69 और श्री किशन भट्ट को 45 मत प्राप्त हुए हैं।

संगठन मंत्री पद पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। श्री जितेन्द्र गुप्ता 126 मतों के साथ बढ़त पर हैं, जबकि श्री करीम खान को 113 मत मिले हैं।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है तथा शेष चरणों की गणना पूरी होने के बाद अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव परिणामों को लेकर व्यापारियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823