Connect with us

उत्तराखंड

कोर्ट-कचहरी और कारागार के चक्कर में आये किच्छा विधायक राजेश शुक्ला……..जानें कितना होगा फायदा और कितना नुकसान।

किच्छा में शासन से स्वीकृत सिविल जज जूनियर डिवीजन के अस्थाई न्यायालय भवन की स्थापना हेतु आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रेम सिंह खिमाल ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव तथा किच्छा के लिए नियुक्त सिविल जज जूनियर डिविजन देवेश राठौर एवं अन्य अधिकारियों के साथ विधायक राजेश शुक्ला एवं उपजिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल के साथ मंडी किच्छा में भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम खुरपिया में 80 एकड़ राजस्व भूमि में बी 5 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित नवीन भवन न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन तथा प्राग फार्म में से 40 एकड़ भूमि में बन रहे जिला कारागार की भी भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव अपडेट:- सामने आए 1 बजे तक के आंकड़े, देखें पांचो सीटों पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान
अधिकारियों संग निरीक्षण करते किच्छा विधायक राजेश शुक्ला

जानकारी देते हुए विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि उनके अनुरोध पर उत्तराखंड शासन ने किच्छा में सिविल जज जूनियर डिवीजन की स्वीकृति देते हुए सिविल जज सहित 14 पदों की स्वीकृति दी तथा हाई कोर्ट में एक सिविल जज जूनियर डिवीजन देवेश राठौर की नियुक्ति भी कर दी। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि फिलहाल मंडी के अस्थाई भवन में सिविल जज जूनियर डिवीजन का न्यायालय स्थापित हो रहा है तथा खुरपिया की 5 एकड़ भूमि में स्थाई भवन भी शीघ्र बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उधम सिंह नगर में जिला कारागार न होने के कारण हल्द्वानी उपकारागार में भारी संख्या में आरोपितों के रहने के कारण अव्यवस्था और सुविधा हो रही है, उनके अनुरोध पर प्राग फॉर्म के 40 एकड़ भूमि में लगभग 200 करोड़ की लागत से 2 हजार कैदियों की क्षमता वाली जेल का निर्माण स्वीकृत हो गया है तथा प्रथम चरण का 49 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गया कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग जेल का निर्माण कार्य करेगा, टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल ने भी इसका निरीक्षण कर लिया है, शीघ्र ही इसका भूमि पूजन कराया जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823