Connect with us

उत्तराखंड

रामनगर/नैनीताल:- SSP मंजूनाथ टीसी का कड़ा एक्शन, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में गैंगस्टर समेत दो बदमाश अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार


रामनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर सहित दो अभियुक्तों को अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 315 बोर के एक-एक अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अराजक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया।


पुलिस ने मालधनचौड़ क्षेत्र से प्रेम बिष्ट (22 वर्ष) पुत्र कमल सिंह बिष्ट निवासी चोरपानी, रामनगर को गिरफ्तार किया। वहीं पीरुमदारा क्षेत्र से कमल सिंह (23 वर्ष) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम सरकथल, थाना टांडा बादली, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को पकड़ा गया।


तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 315 बोर के एक-एक अवैध तमंचे बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कमल सिंह शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।


पुलिस ने अवैध शस्त्र बरामद होने के आधार पर कोतवाली रामनगर में प्रेम बिष्ट के खिलाफ मुकदमा संख्या 72/26 तथा कमल सिंह के खिलाफ मुकदमा संख्या 73/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार (प्रभारी चौकी मालधन चौड़), उपनिरीक्षक बीरेंद्र बिष्ट (प्रभारी चौकी पीरुमदारा), कांस्टेबल कविंद्र कुमार, कांस्टेबल प्रयाग राम, कांस्टेबल विक्रम सिंह और कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823