wh (राहत) युवा ना हो परेशान, क्योंकि- अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के बजाय उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पूरी कराएगा भर्ती परीक्षाएं, टोल फ्री नम्बर भी जारी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (राहत) युवा ना हो परेशान, क्योंकि- अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के बजाय उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पूरी कराएगा भर्ती परीक्षाएं, टोल फ्री नम्बर भी जारी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(राहत) युवा ना हो परेशान, क्योंकि- अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के बजाय उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पूरी कराएगा भर्ती परीक्षाएं, टोल फ्री नम्बर भी जारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने 12 विभागों ले लिए पूर्व में विज्ञापित 3842 पदों के सम्बंध में मूल अधियाचन (प्रस्‍ताव)  शासन को वापस भेज दिया गया है। जिन्हें अब लोक सेवा आयोग के माध्यम से कराया जाएगा। पूर्व के अभ्यर्थियों से शुल्क नहीं लिया जाएगा।

उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ऐसी 12 परीक्षाओं से संबंधित पद जिनका आयोग की पूर्व में विज्ञापन प्रकाशित किया जा चुका है, किन्तु परीक्षाएं आयोजित नहीं हुई हैं।

ऐसी परीक्षाओं से सम्बंधित पद जिनका अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन प्राप्त हो चुका है। उन सभी का अधियाचन शासन को वापस कर दिया गया है। इन परीक्षाओं को अब लोक सेवा आयोग से करवाया जाएगा।

शासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि इन परीक्षाओं में पुलिस विभाग की आरक्षी 1521 पदों पर भर्ती जिसमें शारीरिक दक्षता की परीक्षा हो चुकी है, उसमे उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की ही लिखित परीक्षा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा आयोग ने रद नहीं कि है। परीक्षा को लोक सेवा आयोग को स्थानांतरित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

राज्य में सामने आए भर्ती घोटाले के बाद पूरी पारदर्शिता और शुचिता संग भर्ती परीक्षा कराने को कटिबद्ध मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को समूह-ग की परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए समयबद्ध तरीके से परीक्षा कराने को राज्य लोक सेवा आयोग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

आयोग के अध्यक्ष राकेश कुमार ने गुरुवार को जारी अपने में कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंपी गई विभिन्न समूह ‘ग’ की परीक्षाओं का आयोजन पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से जल्द से जल्द कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

बताया कि आयोग को उपलब्ध कराई गई रिक्तियों के सापेक्ष पहले चरण में चयन प्रक्रिया का आरंभ करते हुए पुलिस आरक्षी, राजस्व उप निरीक्षक, लेखपाल, वन आरक्षी, सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक आदि के विभिन्न पदों के लिए विस्तृत रिक्ति विज्ञापन अक्टूबर-2022 में जारी करने की तैयारी है।

इसके लिए परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर-2022 और जनवरी, फरवरी तथा मार्च-2023 में कराए जाने की भी तैयारी की जा रही है। कोशिश है कि इसी अनुरूप परीक्षा का आयोजन करा लिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

कोशिश है कि अभ्यर्थियों को परीक्षाओं की तैयारी का पर्याप्त समय भी मिले। बताया कि परीक्षा के आवेदन, परीक्षा तिथि इत्यादि की सूचना, यथासमय समाचार-पत्रों, आयोग की वेबसाइट और अन्य माध्यमों से प्रचारित और प्रसारित किए जाने की भी व्यवस्था की जा रही है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष राकेश कुमार ने जानकारी दी कि परीक्षाओं के सुचारू और सफल संचालन के लिए आयोग के स्तर पर अलग अनुभाग का गठन कर कार्मिकों की तैनाती की जा रही है, ताकि समूह ग के पदों की चयन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। इसके लिए छह कर्मियों की अलग से तैनात की गई है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आयोग की ओर से संचालित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर अभ्यार्थियों की शिकायत के निवारण को अलग प्रकोष्ठ की स्थापना की है।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि प्रकोष्ठ के माध्यम से अभ्यर्थी अपनी जिज्ञासाओं को शांत करने के साथ-साथ अपनी शिकायतों के निवारण को आफलाइन और आनलाइन दोनों तरह से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

अभ्यार्थी आयोग में स्थापित टोल फ्री नंबर 07060002410 या दूरभाष नंबर 01334-244143 की भी सहायता ले सकते हैं। बताया कि आयोग की वेबसाइट पर इससे संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।

12 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की तैयारी अंतिम चरण में

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार सभी विभागों से बैकलाग के रिक्त पदों की जानकारी लेकर शीघ्र ही बड़े पैमाने पर रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सात हजार नियुक्तियों की परीक्षाओं के अलावा सरकार की लगभग 12 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है।

मुख्यमंत्री ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सभी लंबित परीक्षाओं को राज्य लोक सेवा आयोग से संपन्न कराने के निर्देश दिए, जिस पर आयोग ने भी एक सप्ताह में इन परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार करने की बात कही है।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823