wh लालकुआं (नैनीताल) सांसद अजय भट्ट के जन्मदिवस पर होंगे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम: प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने दी जानकारी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) सांसद अजय भट्ट के जन्मदिवस पर होंगे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम: प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने दी जानकारी

लालकुआं। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट के जन्मदिवस 1 मई के अवसर पर लालकुआं क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


सांसद प्रतिनिधि एवं मां अवंतिका शक्तिपीठ के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर शक्तिपीठ परिसर में हवन-यज्ञ, प्रसाद वितरण तथा वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और इस अवसर को सामूहिक रूप से मनाएं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823