wh यूपी और उत्तराखंड की दो पर्यटक नगरियों को आपस में जोड़ने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने उठाया ये कदम… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यूपी और उत्तराखंड की दो पर्यटक नगरियों को आपस में जोड़ने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने उठाया ये कदम… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

यूपी और उत्तराखंड की दो पर्यटक नगरियों को आपस में जोड़ने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने उठाया ये कदम…

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की 2 पर्यटन नगरियों को आपस में जोड़ने के लिए उत्तराखण्ड रोडवेज प्रबंधन ने एक अच्छा कदम उठाया है। बता दें कि काठगोदाम डिपो की एसी बस सेवा का संचालन शनिवार से शुरू हो गया। ये बस कासगंज और एटा होते हुए आगरा तक पहुंचेगी। हल्द्वानी से आगरा का किराया 565 रुपये निर्धारित किया गया है।

आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम ने सेवाओं का विस्तार किया है। काठगोदाम डिपो की एसी बस रोजाना रात नौ बजे आगरा के लिए रवाना होगी। बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा होते हुए यह बस आगरा को सुबह छह बजे पहुंचेगी। आगरा से ये बस प्रतिदिन रात को नौ बजे चलेगी और सुबह छह बजे हल्द्वानी पहुंच जाएगी।

काठगोदाम स्टेशन इंचार्ज धर्मानंद जोशी ने बताया कि अभी एसी बस में ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू नहीं की गई है। यात्रियों को बस में बैठने के बाद ही टिकट मिलेगा। बाद में बस में ऑनलाइन बुकिंग सेवा भी शुरू की जा सकती है। उन्होंने बताया कि शनिवार को बस का संचालन शाम नौ बजे हल्द्वानी से किया गया। बताया कि पहले दिन बस को अच्छे यात्री मिले।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823