wh हरिद्वार के इस महाविद्यालय में रोजा इफ्तारी कार्यक्रम आयोजित! भड़के हिन्दू संगठन, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हरिद्वार के इस महाविद्यालय में रोजा इफ्तारी कार्यक्रम आयोजित! भड़के हिन्दू संगठन, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हरिद्वार के इस महाविद्यालय में रोजा इफ्तारी कार्यक्रम आयोजित! भड़के हिन्दू संगठन, देखें रिपोर्ट:-

ऋषिकुल स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय हरिद्वार में कथित रूप से रोजा इफ्तारी करने का वीडियो प्रसारित होने पर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय और ऋषिकुल महाविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

साथ ही महाविद्यालय प्रशासन से इफ्तार पार्टी करने वाले छात्रों को चिह्नित कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की। वहीं, आयुर्वेदिक महाविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच के समिति गठित कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ता महाविद्यालय के गेट पर पहुंचकर अंदर जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान वहां आयोजित सभा में बजरंग दल के जिला संयोजक अमित ने कहा कि ऋषिकुल में मुस्लिम समाज से जुड़े छात्रों की ओर से इफ्तार पार्टी आयोजित किया जाना हिंदू भावना के साथ खिलवाड़ है। इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

वहीं, आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा. डीसी सिंह का कहना है कि शाम को महाविद्यालय बंद होने के बाद चौकीदार की ओर बताया गया कि कुछ छात्र पार्टी कर रहे हैं, लेकिन इसकी अनुमति नहीं थी। शिक्षकों को बुलाकर सभी छात्रों को भगा दिया गया। किस तरह की पार्टी हो रही थी, यह उन्हें नहीं मालूम। मामले में जांच समिति गठित कर उससे तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

दूसरी ओर, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के अनुसार बजरंग दल की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मिला है। पुलिस को मौखिक रूप से घटना की जांच करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि पुलिस प्रशासन को मामले में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों में विहिप के जिलाध्यक्ष बलराम कपूर, सौरभ चौहान, नवीन तेश्वर, दीपक तालियान, अंकित यादव, हिमांशु सैनी, गोपाल भारद्वाज, साजन बजरंगी, केशव गायकवाड़ आदि शामिल थे।

स्रोत:- im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823