wh दुःखद सूचना: लालकुआं के अपने समय के चर्चित व तेजतर्रार युवा पत्रकार की मृत्यु के बाद अब पिता का भी निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK दुःखद सूचना: लालकुआं के अपने समय के चर्चित व तेजतर्रार युवा पत्रकार की मृत्यु के बाद अब पिता का भी निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

दुःखद सूचना: लालकुआं के अपने समय के चर्चित व तेजतर्रार युवा पत्रकार की मृत्यु के बाद अब पिता का भी निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़…….

लालकुआं। नैनीताल जनपद के लालकुआं से अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। नगर के आजाद नगर वार्ड नंबर-4 निवासी हरीश चंद्र पंत (81 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को बरेली स्थित राम मूर्ति हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से लालकुआं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हरीश चंद्र पंत अपने परिवार के साथ लंबे समय से लालकुआं में रह रहे थे। उनके पुत्र भी अपने समय के जाने-माने और तेज-तर्रार पत्रकार थे। अब उनके पिता के निधन से परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिजनों के अनुसार, हरीश चंद्र पंत का अंतिम संस्कार आज शुक्रवार को प्रातः लगभग 10 बजे लालकुआं स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

निधन की जानकारी उनके बड़े पुत्र गोविंद पंत ने दी है।

हरीश चंद्र पंत के निधन पर क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823