Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं में सईद सिद्दीकी बने महामंत्री


लालकुआं। नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं द्वारा संगठन को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सईद सिद्दीकी को नगर कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भुवन पांडे द्वारा जारी पत्र के माध्यम से की गई।


जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल की संस्तुति पर संगठन के प्रति सईद सिद्दीकी की निष्ठा, सक्रियता और पार्टी हित में निरंतर कार्य करने को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।


पत्र में विश्वास जताया गया है कि सईद सिद्दीकी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उनसे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सईद सिद्दीकी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823