wh उत्तराखंड के चर्चित मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड के चर्चित मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड के चर्चित मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें रिपोर्ट:-

देहरादून: उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को प्राकृतिक आपदाओं के मामले में राजस्व जुटाने के लिये मंत्रीसमूह (जीओएम) में सदस्य नामित किया गया है. इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इसके लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट किया है.

जीएसटी परिषद ने किसी राज्य में प्राकृतिक आपदा की स्थिति में विशेष आपदा उपकर लगाने के लिये मंत्रियों के समूह का गठन किया है. इस सात सदस्यीय मंत्री समूह में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, उत्तरखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, असम के अजंता नियोग, छत्तीसगढ़ से ओपी चौधरी, गुजरात से कनुभाई देसाई, केरल से केएन बालगोपाल और पश्चिम बंगाल से चंद्रिमा भट्टाचार्य शामिल है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

मंत्री समूह के सदस्य प्राकृतिक आपदा या आपदाओं के मामले में राजस्व जुटाने के लिये राज्यों द्वारा विशेष उपकर लगाने की संवैधानिक और कानूनी जांच करेंगे. जीएसटी व्यवस्था के तहत राज्यों द्वारा ऐसे विशेष उपकर लगाने के उद्देश्य से किसी घटना को प्राकृतिक आपदा के रूप में वर्गीकृत करने के लिये उपयोग किये जाने वाले ढांचे की जांच और पहचान करना है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

इसके अलावा यह जांच करना कि क्या जीएसटी मूल ढांचे में बदलाव किये बिना प्राकृतिक आपदा की स्थिति में राज्यों की मदद के लिये कोई वैकल्पिक तंत्र तैयार किया जा सकता है. साथ ही यह भी जांच की जानी चाहिए कि क्या विशेष उपकर को कुछ विशिष्ट क्षेत्रों तक ही सीमित रखा जाना चाहिए या सभी क्षेत्रों पर लागू किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823