wh देवभूमि के इस रेलवे स्टेशन पर 6 वर्ष की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK देवभूमि के इस रेलवे स्टेशन पर 6 वर्ष की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देवभूमि के इस रेलवे स्टेशन पर 6 वर्ष की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, देखें रिपोर्ट:-

रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर दर्दनाक हादसे में एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई. बच्ची प्लेटफार्म पर खेलते-खेलते खानपान के स्टॉल के काउंटर पर झूलने लगी, जिससे भारी-भरकम काउंटर अचानक पलट गया और बच्ची उसके नीचे दब गई. जिसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है.

गौर हो कि बीते दिन हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की है. पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के पूरनपुर गांव निवासी अवनीश अपनी पत्नी और बेटी सृष्टि के साथ एम्स ऋषिकेश से लौट रहे थे. अवनीश की पत्नी किडनी रोग से पीड़ित हैं और उसका इलाज ऋषिकेश में चल रहा है. डॉक्टर से परामर्श के बाद परिवार हरिद्वार पहुंचा था और रात की ट्रेन से घर लौटने की तैयारी में था.

रात में सृष्टि प्लेटफॉर्म पर खेलते हुए खानपान स्टॉल के खाली पड़े काउंटर के पास पहुंची. खेल-खेल में वह काउंटर पर झूलने लगी, तभी भारी काउंटर अचानक पलट गया. उसके ऊपर पत्थर की स्लैब थे, जिससे उसका वजन अधिक था. काउंटर के नीचे दबकर सृष्टि गंभीर रूप से घायल हो गई. बच्ची की चीख सुनकर उसके माता-पिता और अन्य यात्री तुरंत मौके पर पहुंचे. किसी तरह उसे काउंटर के नीचे से निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह के अनुसार, जिस स्टॉल के काउंटर से यह हादसा हुआ, उसका टेंडर 31 मार्च को समाप्त हो गया था. इसलिए यह स्टॉल खाली पड़ा था और इस्तेमाल में नहीं था. उन्होंने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है.

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823