wh देखें आज का अपना राशिफल और उपाय - UK LIVE 24 NEWS NETWORK देखें आज का अपना राशिफल और उपाय - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

देखें आज का अपना राशिफल और उपाय

ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा मेष राशि में। गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। केतु कन्या राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। बुध और शुक्र दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं।

मेष राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। फिर भी अभी सर और आंखों की प्रॅाब्लम रह सकती है। प्रेम, संतान में दूरी। व्यापार मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करें।

वृषभ राशि- मन चितिंत रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। नेत्र विकार संभव है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान प्रभावित दिख रहा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम, संतान में दूरी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ संकेत। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार ठीक-ठाक। लाल वस्तु का दान करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

तुला राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। रंगीन जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। मन व्याकुल रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। डिस्टर्बिंग टाइम। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भावनाओं पर काबू रखें। गृह कलह से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

मकर राशि- मकर राशि की स्थिति भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी वाली है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी कही जाएगी। व्यापार भी लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान में सुधार हुआ है। व्यापार भी लगभग ठीक है। निवेश वर्जित रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823