wh हल्द्वानी:- दिव्य ज्योति महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा महिला पखवाड़ा के तहत विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी:- दिव्य ज्योति महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा महिला पखवाड़ा के तहत विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित


हल्द्वानी। दिव्य ज्योति महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा महिला दिवस और महिला पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को एक दिवसीय विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सशक्तिकरण और समाज में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी श्रीमती मंजू गौड़ ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और किसी भी मायने में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति ही समाज की असली ताकत है। माँ, बहन, बेटी और हर उस महिला को नमन है जो अपने साहस, मेहनत और संघर्ष से समाज और देश को नई दिशा दे रही है।


कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि तेजस्विनी जन सेवा समिति की अध्यक्ष कृति तिवारी ने कहा कि हर वर्ष 8 मार्च को विश्वभर में महिला दिवस मनाया जाता है तथा 8 मार्च से 15 दिनों तक महिला पखवाड़ा आयोजित किया जाता है। यह अवधि महिलाओं की उपलब्धियों, उनके अधिकारों और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित होती है।

उन्होंने कहा कि आज भी दुनिया के कई हिस्सों में महिलाओं को समान अधिकार, सुरक्षा और अवसर दिलाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को संगठित कर उन्हें स्वावलंबी बनाना और सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करना है।


कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्ष दिव्या कोटियाल ने मुख्य अतिथि मंजू गौड़ और विशिष्ट अतिथि कृति तिवारी को शॉल ओढ़ाकर और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पुरन गौड़, संस्था की अध्यक्ष दिव्या कोटियाल, सचिव हेमा डंगवाल, कोषाध्यक्ष रिचा सोराडी, सदस्य रेनू डंगवाल, दीपा उप्रेती, नेहा, निरुपमा जोशी, प्रभा बिष्ट, प्रिया वर्मा, उषा पाठक, ललिता मेहता, सरिता भक्ता, कविता त्रिकोटी, निर्मला अग्ररी तथा दिव्या जन सेवा केंद्र के संचालक राजेंद्र नाथ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823