wh नैनीताल:- राष्ट्रीय लोक अदालत में 942 मामलों का निस्तारण, समझौता राशि 3.95 करोड़ से अधिक, देखें अपडेट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

नैनीताल:- राष्ट्रीय लोक अदालत में 942 मामलों का निस्तारण, समझौता राशि 3.95 करोड़ से अधिक, देखें अपडेट:-


नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद नैनीताल के विभिन्न न्यायालयों में कुल 942 मामलों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में लगभग 3 करोड़ 95 लाख 61 हजार 289 रुपये की समझौता धनराशि तय की गई।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय नैनीताल के साथ ही रामनगर और हल्द्वानी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।


लोक अदालत के दौरान विभिन्न न्यायिक अधिकारियों की पीठों ने अनेक मामलों का निस्तारण किया। जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी की पीठ द्वारा 16 मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें करीब 30 लाख 99 हजार रुपये की समझौता राशि तय हुई।


इसके अलावा परिवार न्यायालय नैनीताल में न्यायाधीश सुशील तोमर की पीठ ने 29 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश की पीठ ने 166 मामलों का निस्तारण करते हुए करीब 10 लाख 40 हजार रुपये की समझौता राशि तय की।


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय नैनीताल की पीठ ने 42 मामलों का निस्तारण कर लगभग 21 लाख 19 हजार 640 रुपये की समझौता राशि तय कराई। वहीं द्वितीय अपर सिविल जज की पीठ ने 39 मामलों का निस्तारण किया तथा प्रीलिटिगेशन के 37 मामलों का भी समाधान कराया।


हल्द्वानी और रामनगर न्यायालयों में भी लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण हुआ। हल्द्वानी में अपर जिला न्यायाधीश की पीठ ने 18 मामलों, परिवार न्यायालय की पीठ ने 51 मामलों, तथा अन्य न्यायिक अधिकारियों की पीठों ने भी कई मामलों का निस्तारण कर करोड़ों रुपये की समझौता राशि तय कराई।
रामनगर न्यायालय में सिविल जज की पीठ द्वारा 108 मामलों तथा एक अन्य पीठ द्वारा 59 मामलों का निस्तारण किया गया।


इसके अतिरिक्त जनपद में 231 राजस्व संबंधी मामलों का भी निस्तारण किया गया, जिनमें लगभग 2 लाख 77 हजार रुपये की समझौता राशि तय की गई।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य आपसी समझौते के आधार पर विवादों का शीघ्र और सरल समाधान करना है, जिससे लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिल सके।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823