उत्तराखंड
लालकुआं (नैनीताल) इंटरमीडिएट में शिफाली अनेजा ने हासिल किए 88% अंक, बढ़ाया लालकुआं का मान
प्रतिष्ठित पत्रकार अजय अनेजा की पुत्री की सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर
रिपोर्ट : अजय अनेजा
लालकुआं, नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित पत्रकार अजय अनेजा की पुत्री शिफाली अनेजा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, विद्यालय और पूरे लालकुआं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
शिफाली अनेजा ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासित अध्ययन के दम पर यह सफलता हासिल की। वह शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी छात्रा रही हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन करती आई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों, मित्रों तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
शिफाली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
वहीं रेनबो पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने भी शिफाली की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सामाजिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने प्रतिष्ठित पत्रकार अजय अनेजा को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया है।