wh हल्दूचौड़/लालकुआं:- हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब द्वारा समाजसेवी शुभम अंडोला हुए सम्मानित…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्दूचौड़/लालकुआं:- हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब द्वारा समाजसेवी शुभम अंडोला हुए सम्मानित……

लालकुआं/हल्दूचौड़:- 30 मई। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आदर्श प्रेस क्लब हल्दूचौड़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी शुभम अंडोला को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
शुभम अंडोला लंबे समय से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने अपने निजी संसाधनों से गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की है। इसके अलावा गोवंश संरक्षण एवं सेवा के क्षेत्र में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।


संस्था की ओर से बताया गया कि शुभम अंडोला ने समय-समय पर जरूरतमंद लोगों को भोजन, दवाइयां एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। उनके सेवा कार्यों से अनेक लोगों को लाभ मिला है और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचा है।


इस अवसर पर आदर्श प्रेस क्लब हल्दूचौड़ के पत्रकारों व पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला को सम्मान पत्र भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रति उनका समर्पण, सेवा और संवेदनशीलता अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी शुभम अंडोला के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823