wh दिवंगत नेता विपक्ष इंदिरा हृदयेश के पुत्र 19 सितंबर से निकालेंगे इंदिरा विकास संकल्प यात्रा, ये है तैयारी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK दिवंगत नेता विपक्ष इंदिरा हृदयेश के पुत्र 19 सितंबर से निकालेंगे इंदिरा विकास संकल्प यात्रा, ये है तैयारी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

दिवंगत नेता विपक्ष इंदिरा हृदयेश के पुत्र 19 सितंबर से निकालेंगे इंदिरा विकास संकल्प यात्रा, ये है तैयारी

हल्द्वानी। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे सियासी माहौल हर दिन बदलता जा रहा है। हल्द्वानी में कांग्रेस का माहौल किस तरफ जाएगा यह अभी कहा नहीं जा सकता लेकिन दिवंगत कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश 19 सितंबर से “इंदिरा विकास संकल्प यात्रा” शुरू करने जा रहे हैं, यह यात्रा हल्द्वानी विधानसभा के सभी 40 वार्डों में जाएगी, जिसमें आईएसबीटी,चिड़ियाघर , रिंग रोड, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य जैसे तमाम मुद्दों को लेकर जनता से संपर्क करेगी , साथ ही जनता से रायसुमारी भी की जाएगी, इंदिरा विकास संकल्प यात्रा में आम जनता से सीधा संपर्क भी किया जाएगा और डबल इंजन सरकार की पोल भी आम जनता के सामने खोली जाएगी।

भाजपा में जाने के सवाल पर सुमित हृदेश ने कहा कि कोई कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं और उसके भाजपा में जाने की अफवाहें उड़ाई जा रही है और बीजेपी के एक बड़े नेता द्वारा उनके खिलाफ माहौल तैयार कर रहे हैं , लेकिन वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और वह कांग्रेस की सेवा करते रहेंगे ।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823